पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक चुनाव से भाजपा का जनादेश हुआ कम: मलिंगा

कर्नाटक चुनाव से भाजपा का जनादेश हुआ कम: मलिंगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ। मीडिया से बात करते हुए विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा कि हाल ही में कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने एड़ी से चोटी तक की ताकत झोंक दी। संवैधानिक पद पर बैठे राज्यपाल का वेजा दुरुपयोग किया। उसके बाद भी येदुरप्पा को इस्तीफा देना पड़ा। मौजूदा भाजपा सरकार ने केंद्र में सत्ता लोगों को झूठे वादे और गुमराह करके हथियाई थी। लेकिन चार साल का समय जाया होने बाद सभी वादे विफल साबित हुए। जिसका नतीजा कर्नाटक चुनाव में जनता ने दे दिया। मलिंगा ने कहा कि कर्नाटक चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सबाल बन गया था। भाजपा के नेता धनबल बाहुबल और सत्ता बल के आधार पर सरकार बनाना चाह रहे थे। लेकिन कर्नाटक की जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश नहीं देकर घमंड चूर कर दिया। कर्नाटक की हार की गूंज भाजपा को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसी वर्ष होने वाले चुनावों में सुनाई देगी। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अब तक का शासन सिर्फ जुमलों और वादों से भरा रहा है। लोगों से झूठे वादे किये गए।

खबरें और भी हैं...