रविवार को इलाके के गांव खरगपुर में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, विशिष्ट अतिथि सैंपऊ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत शर्मा, बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद शकील एवं प्रवक्ता शुभाष शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा उर्फ़ पंडा थे। इस अवसर पर आयोजन कमेटी ने सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। विधायक मलिंगा ने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ तो करता है साथ में मनुष्य को अनुशासित करता है। खेल में मनोरंजन मुख्य पहलू होता है। हार जीत इतने मायने नहीं रखती। हारकर जीतना और जीतकर हारना यह खेल का हिस्सा है। खेल को सदैव खेल की भावना से खेलना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाएं निकलकर आ रही हैं। व्यक्ति के सर्वागीण विकास के लिए खेल की महती आवश्यकता है। मलिंगा ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें तराशने की। इस अवसर पर पूर्व सरपंच दिनेश सिंह, गोकुल सिंह, भारत सिंह, चनु, दिलीप, गिरंद, हरिओम, जोगेंद्र फौजी, गंगाराम बघेल, राधेश्याम आदि मौजूद थे।
खेल समाचार
सैंपऊ. क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा।
खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मिलता है मौका : नागवेंद्र
मनियां। क्षेत्र के गांव शंकर का पुरा में समर सीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता नागवेन्द्र सिंह राजाखेडा ने फीता काट कर किया। इस मौके पर नागवेन्द्र सिंह ने कहा कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में खेलकूद का अपना विशिष्ट महत्व होता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता के पहले मैच की दोनों टीमों के खिलाडियों से मुख्य अतिथि सिंह ने परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ अपना खेल कौशल दिखाने का आह्वान किया। भाजपा युवा नेता रनवीर डंडौतिया ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का शारीरिकए मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्र की 16 टीमें भाग ले रही है। इसमें उद्वघाटन मैच लूला का पुरा तथा सामंता का पुरा के बीच खेला गया, जिसमें सामंता का पुरा ने उद्वघाटन मैच में जीत दर्ज की। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजक लक्ष्मण सिंह, जुगनू, मुकेशचंद, राजेंद्र सिंह, धीरज, विनीत, सोमदत्त, मिठ्ठनलाल, सत्यवीर, सत्यप्रकाश जीतू आदि मौजूद रहे।
मनियां. फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्वघाटन करते अतिथि।