पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली ठीक करते समय आया करंट, दो की मौत

बिजली ठीक करते समय आया करंट, दो की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेरागढ़ में बिजली विभाग की लापरवाही से रविवार को फिर दो व्यक्ति की जान चली गई। थाना खेरागढ़ के गांव कटेलापुरा में बिजली की लाइन ठीक करते समय सब स्टेशन से लाइन में करंट छोड़ दिया गया। अचानक करंट दौड़ने से एक विद्युत कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया, जिसने आगरा अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं पोल पर विद्युतकर्मी का शव घंटों तक लटकता रहा। किसी ने भी उसके शव को नीचे नहीं उतारा। घटना की सूचना मिलने के बावजूद मौके पर न कोई बिजली विभाग का कर्मचारी पहुंचा और न ही कोई एंबुलेंस। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया और करीब डेढ़ घंटे तक जगनेर-आगरा हाईवे जाम कर दिया। थाना खेरागढ़ के गांव नगला कटेला पुरा में रविवार को संविदा कर्मचारी पूरन सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी गांव करकटपूरा और विष्णु कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गांव कटेला पुरा हाईटेंशन लाइन पर तारों को ठीक कर रहे थे। विद्युतकर्मी पास के बिजली सब स्टेशन से सट डाउन लेकर काम कर रहे थे। लेकिन वहीं उनके काम करने के दौरान ही तारों में अचानक बिजली छोड़ आ गया। करंट से तेज आवाज के साथ एक विद्युतकर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा विद्युतकर्मी गम्भीर रूप से झुलस गया। मृत विद्युतकर्मी पोल पर ही घंटों तक लटकता रहा, जबकि दूसरा कर्मी झुलस कर नीचे गिर गया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिससे हालत गम्भीर होने के कारण उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत सबस्टेशन पर कई बिजली कर्मियों की पिटाई भी कर डाली।

लोगों ने आगरा-जगनेर मार्ग पर मृतकों के शव रखकर जाम लगा दिया है। वहीं रोड पर गुजर रही रोडवेज बसों में भी तोड़फोड़ की। क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र कुमार ने बताया कि विद्युतकर्मी के शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों द्वारा लगाया गया जाम को खुलवा दिया है। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। वही मौके पर पहुंचे विधायक महेश गोयल ने मृत विद्युतकर्मी और घायल कर्मी के इलाज के लिए मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

खबरें और भी हैं...