पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घेराबंदी देखकर पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास फिर भी नहीं पकड़पाई पुलिस

घेराबंदी देखकर पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास फिर भी नहीं पकड़पाई पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ | जिले में चंबल से बजरी के दोहन को लेकर सुप्रीम कोर्ट से भले ही अघोषित रोक लगी है। लेकिन जिले में चंबल बजरी के दोहन को लेकर बजरी माफिया का अपना राज चल रहा है। रविवार को कंचनपुर थाना पुलिस ने इलाके से बडी संख्या में निकलने वाले ट्रैक्टरों की घेराबंदी की तो माफियों के द्वारा पुलिस कर्मियों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। बजरी माफिया के आक्रामक तेवर देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान चंबल बजरी से भरे तीन दर्जन से अधिक ट्रैक्टर पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भाग निकलने में कामयाब हो गए। पुलिस पीछा न कर सके इसके लिए ट्रैक्टरों में भरी बजरी को सड़क पर फैलाते हुए ट्रैक्टरों को सुरक्षित लेकर आसानी से निकल गया। पुलिस ने इस दौरान बजरी से भरे एक टैक्ट्रर और उसके चालक समय सिंह पुत्र रामचरन जाति गुर्जर, निवासी पिपरानी थाना मासलपुर को बजरी भरी ट्रैक्टर -ट्राॅली के गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कंचनपुर सुमन कुमार ने बताया कि इस मामले में जान से मारने की नीयत से पुलिस कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...