पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली बिल जमा कराने का अंतिम दिन, 11:30 बजे तक कैशियर के नहीं पहुंचने पर डिस्कॉम के खिलाफ नारेबाजी

बिजली बिल जमा कराने का अंतिम दिन, 11:30 बजे तक कैशियर के नहीं पहुंचने पर डिस्कॉम के खिलाफ नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय जीएसएस कार्यालय पर बिजली बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं का कार्यालय पर ताला लटका देख गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने कई घंटों के इंतजार के बाद भी बिल जमा कराने के लिए केरियर और जिम्मेदार अधिकारी के नहीं पहुंचने पर जमकर हंगामा मचाया उपभोक्ताओं का आरोप था की विद्युत बिल जमा कराने की आज अंतिम तारीख है। जबकि बिल की राशि जमा करने के लिए कोई भी कर्मचारी और कैशियर मौजूद नहीं है। जिससे उन पर पेनल्टी का खतरा मंडरा रहा है। बिल जमा कराने के लिए सुबह 9:30 से 12 बजे तक कोई भी कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं जिसे लेकर उपभोक्ता में खासा आक्रोश देखा गया। इस दौरान जीएसएस पर मौजूद सैकड़ों महिला एवं पुरुषों उपभोक्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया और बिजली निगम के कर्मचारियों के लापरवाह रवैये को लेकर नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया।

बिल जमा कराने पहुंचे सेवानिवृत्त अध्यापक सत्यदेव पचौरी, लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि सरकारी कार्यालय के समय अनुसार सुबह 9.30 पर उनके सहित सैकड़ों की तादाद में उपभोक्ता बिल जमा कराने पहुंच गए। लेकिन 11.30 बजे से अधिक का समय होने पर भी डिस्कॉम कार्यालय पर ताला लटका रहा। जिससे दूर दराज इलाके से बिल जमा कराने आये उपभोक्ताओं में विद्युत निगम की तानाशाही को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। उपभोक्ता योगी ठाकुर ने बताया कि बिल जमा कराने की आज आखिरी तारीख है। अगर आज बिल जमा नहीं होते हैं तो उनको बिना किसी कारण के पैनल्टी देनी पड़ेगी जबकि सारी गलती विद्युत निगम के लापरवाह और गैर जिम्मेदार कर्मचारियों की है। उपभोक्ताओं ने इस दौरान कई बार स्थानीय जीएसएस के प्रभारी कनिष्ठ अभियंता व सहायक अभियंता को फोन लगाकर बिल लेने के लिए किसी भी कर्मचारी के दोपहर 12 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचने की शिकायत की।

सैंपऊ. जीएसएस पर कर्मचारी के नहीं पहुंचने पर नारेबाजी करते विद्युत उपभोक्ता।

खबरें और भी हैं...