तसीमो में जुआ खेलते चार गिरफ्तार 10 हजार जब्त
सैंपऊ। स्थानीय थाना पुलिस ने तसीमो गांव से 4 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 10140 रुपए जब्त किए गए हैं। थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि तसीमो स्थित माता के मंदिर के पीछे कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम के साथ जुए के अड्डे पर छापे मार कार्रवाई की गई। जिसमें जनक सिंह पुत्र श्यामू कुशवाह निवासी ढाय तसीमो, राधेश्याम पुत्र देव लाल कुशवाह निवासी बरा का पुरा थाना बरा का पुरा थाना कौलारी, चरण सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी बसई सामंता और लोरे पुत्र किरोड़ी कुशवाह निवासी चैना का पुरा को गिरफ्तार किया है।