पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कागजों पर गैस किट के वितरण मामले में खाद्य विभाग हरकत में आया, किरकी पहुंचा जांच दल

कागजों पर गैस किट के वितरण मामले में खाद्य विभाग हरकत में आया, किरकी पहुंचा जांच दल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कागजों पर उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस किट वितरण के खुलासे से खाद्य विभाग हरकत में आया और साजा ब्लाॅक के फूड इंस्पेक्टर दलेश्वर साहू मामले में जानकारी जुटाने शनिवार सुबह ग्राम किरकी पहुंचे। पंचायत भवन में उन सभी हितग्राहियों को बुलाया गया, जिन्हें गैस किट नहीं मिली है।

भौतिक सत्यापन पर होगा बड़ा खुलासा: सरपंच संतोषी हनुमत साहू ने बताया कि इन हितग्राहियों को बीते दो साल से मिट्टी तेल भी मिलना बंद हो गया है। संबंधित वितरक ने साजा ब्लाॅक के ग्राम खैरझिटी, डंगनिया, बोरिया, गिधवा, किरकी, पदुमसरा, चींजगांव सहित दर्जन भर गांव में 1 हजार से अधिक हितग्राहियों को गैस कनेक्शन का वितरण किया है। इन गांवों में भौतिक सत्यापन कराने पर बड़ा खुलासा होगा।

दबी जुबान अधिकारी कर रहे स्वीकार: सूत्रों के अनुसार संबंधित वितरक के करीबी द्वारा हितग्राहियों को गैस किट वितरण न कर, बाजार में बेचना बता रहे हैं। दबी जुबान खाद्य विभाग के अधिकारी भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। हालांकि फजीहत से बचने खुलकर नहीं बोल रहे।

खबरें और भी हैं...