पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तैयारियों का जायजा लिया कलेक्टर ने 1 जून को पहुंचेगी विकास यात्रा

तैयारियों का जायजा लिया कलेक्टर ने 1 जून को पहुंचेगी विकास यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा| विकास यात्रा के तहत मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह 1 जून को देवरबीजा पहुंचेंगे। यहां स्वागत सभा का आयोजन किया गया है। आयोजन स्थल देवरबीजा खेल मैदान में तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को कलेक्टर महादेव कावरे पहुंचे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बैरीकेड्स, मंच निर्माण का काम समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी धर्मेंद्र गर्ग, एडिशनल एसपी गायत्री सिंह, बेमेतरा एसडीओपी गीता वाधवानी, साजा थाना टीआई रामकुमार राणा, लोक निर्माण विभाग के ईई जाटव, एसडीओ बीएल पटेल, उप अभियंता संदीप शर्मा, सविता प्रसाद दीपक जैन आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...