पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईवीएम में खोट, बटन दबाओ कमल को ही वोट जाता है, सजग रहें: पुनिया

ईवीएम में खोट, बटन दबाओ कमल को ही वोट जाता है, सजग रहें: पुनिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमन की सरकार उनके परिवार और उनके पुत्र पर गंभीर भ्रष्टाचार के प्रमाण हैं, उनके मंत्री मंडल के सभी सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं। सदन में ही उन पर 162 भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं पर किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमें इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। उक्त बातें साजा विधानसभा के देवकर में आयोजित संकल्प शिविर में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया ने कांग्रेस के बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों से कही। पूनिया के कहा कि रमन सरकार ने गरीबों के अधिकारों का हनन किया।

आज किसान आत्महत्या करने को मजबूर है और सरकार ने किसी भी आरोप का जवाब आज तक नही दिया। पूनिया ने कहा चुनाव में बूथ प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप वोटर लिस्ट के अनुसार लोगों के नाम का मिलान कराए नए नाम जोड़ने बाहर गए एवं मृत लोगों के नाम काटने फार्म जमा कराएं। शिविर में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चैबे, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, मोहम्मद अकबर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में शशिप्रभा गायकवाड़, पन्नालाल जैन, मनहरण सिन्हा, संतोष वर्मा, सुनीता गुप्ता ओम वर्मा, मनोज जायसवाल, गुरदयाल बंजारे, जावेद खान, ललित विश्वकर्मा सहित 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवास के दौरान बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद: बिलासपुर एवं दुर्ग में हमारा प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हो चुका है। 17 एवं 18 मई को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास में रहेंगे। 17 मई को रायपुर इंडोर स्टेडियम में पंचायती राज के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। फिर दोपहर को सीतापुर में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे। तत्पश्चात मरवाही में आदिवासी ंमहासभा में शिरकत करेंगे। 18 मई को राहुल गांधी बिलासपुर में बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उसके पश्चात दुर्ग से महारैली निकलकर रायपुर जाएगी।

बेमेतरा.देवकर में लगे संकल्प शिविर के दौरान मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी।

पहले जयचंदों के कारण हारते थे, अब पार्टी से दगा करने वाले हुए बाहर

पीएल पूनियां ने कहा कि कांग्रेस चाहती है की चुनाव मतपत्रों से कराए जाने चाहिए। जिससे गड़बड़ी की कोई संभावना नही होती। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में खोट है। जो भी बटन दबाओं कमल को वोट जाता है। इसकी शिकायत लगभग सभी पार्टियों ने चुनाव आयोग से कर चुकी है। भाजपा छल कपट से अपनी सरकार बनाती है। इसलिए हमें सजग रहने की जरूरत है। पूनियां ने जोगी पर वार करते हुए कहा कि पहले हम पार्टी के जयचंदो के कारण हारते थे पर अब पार्टी में रहकर दगा करने वाले जा चुके है। अब नवंबर में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

खबरें और भी हैं...