पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में 28 मई और एक जून को गुजरेगी सीएम की विकास यात्रा, मिली जिम्मेदारी

जिले में 28 मई और एक जून को गुजरेगी सीएम की विकास यात्रा, मिली जिम्मेदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम की विकास यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की बैठक मंत्री दयाल दास बघेल, संभागीय प्रभारी खूबचंद पारख, अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति भंडार निगम नीलू शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, विधायक अवधेश चन्देल की उपस्थिति में हुई। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा का बेमेतरा जिला में 1 जून और 28 मई को आगमन होगा।

साजा विधानसभा के धमधा से यात्रा की शुरूआत होगी जहां सीएम की सभा होगी, इसके बाद देवकर में स्वागत पश्चात यात्रा बेमेतरा विधानसभा के ग्राम कोदवा एवं देवरबीजा में स्वागत फिर बेमेतरा में रोड शो और आमसभा होगी। ऐसे ही नवागढ़ विधानसभा के नांदघाट, कुंरा में स्वागत फिर संबलपुर में सभा होगी। बैठक में यात्रा प्रभारी ने स्वागत में दस हजार एवं सभा में पचास हजार की भीड़ इकट्ठा करने का लक्ष्य दिया। स्वागत व रोड शो स्थल के दीवार लेखन, फ्लैक्स, तोरण, झंडा लगाने कहा गया। इसके लिए बैठक में प्रभारी में तय कर जिम्मेदारी बांटी गई। बैठक में नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा, जिला महामंत्री विकास दीवान, मिंटू सलूजा, विजय सुखवानी ओमप्रकाश जोशी, नरेंद्र वर्मा, शांतिलाल जैन, अनिल छाबड़ा, दिलीप ठाकुर, अजय तिवारी, सुखेंद्र सलूजा, महेश साहू, विकास तम्बोली, चंद्रप्रकाश शर्मा, रविन्द्र छबड़ा, नथमल कोठारी, मूलचंद शर्मा, विकास घरडे आदि उपस्थित थे।

बेमेतरा.पदाधिकारियों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष

खबरें और भी हैं...