युवक से लूटा मोबाइल, दो आरोपी गिरफ्तार किए गए
बेमेतरा|मोबाइल लूट के मामले में साजा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुर्ग निवासी प्रार्थी विक्की देवांगन की रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार चन्द्राकर (22) एवं जितेन्द्र वर्मा (21) डोंगीतराई के खिलाफ धारा 392, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोटर साइकिल से थानखम्हरिया अपने मामा के यहां जा रहा था। रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण रात्रि करीब 12 बजे जांता मोड़ में रास्ता पता करने खड़ा था। इस दौरान दोनों आरोपी, प्रार्थी के पास पहुंचकर उससे पूछताछ करने लगे और तुम लड़की चक्कर में यहां आए हो। प्रार्थी को चिड़ीमार कहते हुए उसकी मोबाइल को लूटकर मोटर साइकिल से भाग गए। इसके बाद प्रार्थी ने साजा थाना में मोबाइल लूट का मामला दर्ज कराया।