कोदवा|एसीबी द्वारा अरबों रुपए की लागत से बनाई जा रही सड़कें, दो महीने से अधूरा छोड़ दिया गया था। लेकिन अब इस मार्ग से एक जून काे मुख्यमंत्री की विकास यात्रा गुजरने वाली है। विकास यात्रा से पूर्व सड़क निर्माण पूरा कराने के निर्देश के चलते निर्माण कार्य में तेजी आई है। रविवार को निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने कलेक्टर महादेव कावरे व एसपी धर्मेद्र गर्ग पहुंचे।
बसस्टैंड और बेमेतरा दुर्ग मार्ग पर करीब एक किलाेमीटर की सड़क को ठेकेदारों द्वारा दो माह से अधूरा छोड़ दिया गया था। जिससे लोग परेशान थे। मुख्यमंत्री डाॅ सिंह की विकास यात्रा गुजरने से ही सड़क निर्माण में एकाएक तेजी आ गई है। कलेक्टर व एसपी के साथ निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों में एडिशनल एसपी गायत्री सिंह, एसडीओपी दीपा माधवानी, साजा थाना टीआई रामकुमार राणा, लोक निर्माण विभाग के ईई जाटव, एसडीओ बीएल पटेल, उप अभियंता संदीप शर्मा, सविता प्रसाद दीपक जैन, अधिकारियों को बैरीकेड्स, मंच, पार्किंग के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए।