रोहनिया रामसिंह में 21 कुंडीय महायज्ञ शुरू
रोहनिया रामसिंह में रविवार से तीन दिवसीय 21 कुंडीय महायज्ञ, सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। धार्मिक अनुष्ठान शुरू होने से पहले कुंड पर बैठने वाले यजमानों को मठ मंगलेश्वर की हिरन नदी के तट पर हेमाद्रि श्रवण, देह शुद्धि, प्रायश्चित होम के कार्यक्रम पं. रमेशचंद्र जोशी और कांतिलाल जोशी ने करवाए।
लबाना समाज की कुलदेवी मां सबरस मंदिर से रोहनिया रामसिंह तक गंगाजल कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में लबाना समाज की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कलशयात्रा रोहनिया रामसिंह गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई मां सबरस देवी मन्दिर तक पहुंची। मां कुलदेवी की पूजा अर्चना के बाद सभी यजमानों ने 21 कुंडीय हवन कार्यक्रम में बैठकर पूजा अर्चना की। गांव के लबाना समाज के लोग व्यवस्था में जुटे हुए हैं। रविवार को मंडप प्रवेश, गणेशादि, देव पूजन, कुंड पूजन, अग्नि स्थापना, नवचंडी होम किया गया।
धर्म-समाज-संस्था
गंगाजल कलशयात्रा भी निकाली
सज्जनगढ़. कुलदेवी मां सबरस मंदिर से रोहनिया रामसिंह तक कलशयात्रा निकाली