रोहनिया रामसिंह में 51 बटुकों ने धारण किया संस्कारों का यज्ञोपवीत
सज्जनगढ़. सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में मौजूद बटूक।
भास्कर संवाददाता| सज्जनगढ़
रोहनिया रामसिंह गांव में चल रहे 21 कुंडीय महायज्ञ और सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह को मंगलवार को विराम दिया गया। इस दौरान लबाना समाज के 51 बटुकों ने संस्कार रूपी जनेऊ धारण किए।
21 कुंड पर बैठे यजमानों ने लबाना समाज की कुलदेवी मां सबरस देवी की पूजा अर्चना पं. कांतिलाल जोशी और रमेशचंद्र जोशी ने करवाई। बटुकों को मामा की ओर से सामाजिक रीति रिवाज अनुसार भेंट दी गई। इस धार्मिक कार्यक्रम में रोहनिया रामसिंह के अलावा राठ धनराज, टांडा रतना, टांडा मंगला, टोडी कालू, छोटा डूंगरा, बड़ा डूंगरा, बावड़ीपाड़ा समेत गुजरात, मध्यप्रदेश से भी समाजजन शामिल हुए। रोहनिया रामसिंह के नायक किशनलाल लबाना ने बताया कि इस समारोह में 51 बटुकों का सामूहिक यज्ञाेपवीत पहनाया।