11 केवी बिजली का तार टूटने से मवेशी की मौत
सज्जनगढ़| उपखंड सज्जनगढ़ के टिटियादेव गांव में शनिवार सुबह घरों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली का तार नीचे बंधी गाय पर टूटकर गिरने से मौके पर गाय की मौत हो गई।
हालांकि जिस समय घर पर तार गिरा उस समय घर में कोई नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। तार टूटने की सूचना ग्रामीणों ने डिस्कॉम को देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई। सूचना पर मौके पर सज्जनगढ़ तहसीलदार गुलाबसिंह राठौड़, पटवारी विजेंद्र, टिंबामहुड़ी सरपंच भूरा कामोल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।