भाजपा मंडल सज्जनगढ़ का हुआ विस्तार, नए सदस्य नियुक्त हुए
भाजपा मंडल सज्जनगढ़ का हुआ विस्तार, नए सदस्य नियुक्त हुए
सज्जनगढ़। भारतीय जनता पार्टी मण्डल सज्जनगढ की बैठक शनिवार को राठधनराज में आयोजित की गई। इसमें मण्डल अध्यक्ष लालसिंह वडखिया की अनुशंषा पर मंडल कार्यकारिणी में आंशिक संशोधन करते हुए और मोर्चाओं के गठन होने से रिक्त हुए पदों पर नवीन पदाधिकारीयों का मनोनयन किया गया। उपाध्यक्ष हरेन्द्र नायक टोडी कालू, नानजी पटेल सेनिप्र, कोषाध्यक्ष महेश कुमार सोनी युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री, मंत्री उदयसिंह पटेल मैराना, दिनेश गरासिया कालाखुंटा को मनोनीत किया गया।