पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लबाना समाज के 51 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आज

लबाना समाज के 51 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सज्जनगढ़|रोहनिया रामसिंह में लबाना समाज का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। मंगलवार को समाज के 51 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम और 21 कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। सोमवार को कुंड पर बैठ यजमानों ने लबाना समाज की कुलदेवी मां सबरस देवी की पूजा अर्चना की। पं. कांतिलाल जोशी और रमेशचंद्र जोशी ने धार्मिक कर्म करवाए। इसके बाद देवता पूजन, कुंड पूजन, अग्नि स्थापना और चंडी होम किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में रोहनिया रामसिंह, राठधनराज, टांडा रतना, टांडा मंगला, टोडी कालू, छोटा डूंगरा, डूंगरा बड़ा, बावड़ीपाड़ा समेत गुजरात और मध्यप्रदेश के समाजजन शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...