पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इधर, 2 किमी दूर जाकर बिना मुंडेर के कुएं से लाते हैं पानी

इधर, 2 किमी दूर जाकर बिना मुंडेर के कुएं से लाते हैं पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटा डूंगरा. पंचायत समिति सज्जनगढ़ के डूंगरा छोटा, कसारवाड़ी, बियापाड़ा, रेंगनिया, बावड़ीपाड़ा, हिम्मतगढ़, सातसेरा, मस्का बड़ा, छोटा समेत आसपास के गांवों में इन दिनों पेयजल संंकट गहरा गया है। लोग पानी का बंदोबस्त करने के लिए 2 से 3 किमी दूर सुबह सुबह जाते हैं। ग्राम पंचायत मस्का बड़ा के मस्का छोटा गांव के वार्ड 8 की 500 लोग आमलीफला के पुराने और बिना मुंडेर वाले कुएं से पानी भरकर ला रहे हैं। इस गांव में 6 से ज्यादा लगे हैंडपंप पूरी तरह से सूख चुके हैं। साथ ही क्षेत्र में भूजलस्तर 400 फीट से भी ज्यादा नीचे चला गया है।

खबरें और भी हैं...