पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा में दिया प्रभु भक्ति का संदेश

भागवत कथा में दिया प्रभु भक्ति का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटा डूंगरा में चल रही भागवत कथा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाअो का संकल्प लेते श्रद्धालु।

छोटा डूंगरा| कस्बे के शांति कुटीर आश्रम में चल रही भागवत कथा में कथवाचक हरिदास महाराज ने प्रभु भक्ति का संदेश दिया। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, धर्म का प्रचार प्रसार करने, सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया तो पांडाल में बैठे हर श्रद्धालु ने दोनों हाथ ऊंचे कर इसको स्वीकार किया। महाराज ने ईश्वर के अवतार और धर्म की सत्यता के बारे में विस्तार से समझाते हुए कहा कि कलयुग में प्रभु के स्मरण मात्र से ही भवसागर को पार किया जा सकता है। कथा के दौरान महन्त श्याम भारती, महंत शांतिदास बैरागी, सज्जनगढ़ ब्लाॅक अध्यक्ष रमेश लबाना, लक्ष्मण खज्जा, भरत पंचाल, बलवन्त मेरावत, पूर्व प्रधान सवलाल डिंडोर, लबाना समाज के अध्यक्ष गिरवरसिंह घोती, दीपसिंह वसुनिया जिला महामंत्री, जसवन्त भरपोड़ा, लक्ष्मणसिंह, हिम्मतलाल पड़वाल मौजूद रहे।

हरिदास महाराज

खबरें और भी हैं...