पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुंदनी हाला के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में लसोड़िया के युवक की मौत

खुंदनी हाला के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में लसोड़िया के युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाईवे 113 खुंदनी हाला के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार लसोड़िया निवासी प्रभु पुत्र हकरू डोडियार घायल हो गया। जिस एंबुलेंस की मदद से बांसवाड़ा एमजी अस्पताल पहुंचाया गया, वहां इलाज के बाद उदयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटन की सूचना पर सज्जनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्रभु झालोद की ओर से आ रहा था। तब खुंदनी हाला के पास ट्रक की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि मृतक के छोटे भाई की शादी थी। सभी तैयारी में जुटे हुए हैं। तब प्रभु की मौत की खबर मिलते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया। थानाधिकारी प्रवीणसिंह सिसोदिया ने बताया कि रात तक किसी प्रकार का केस दर्ज नहीं कराया था।

खबरें और भी हैं...