पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाराद्वार | भारतीय जनता पार्टी की जनसंपर्क पदयात्रा सक्ती विधानसभा

बाराद्वार | भारतीय जनता पार्टी की जनसंपर्क पदयात्रा सक्ती विधानसभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाराद्वार | भारतीय जनता पार्टी की जनसंपर्क पदयात्रा सक्ती विधानसभा प्रभारी विधायक डॉ. खिलावन साहू के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्राम दुरपा से प्रारंभ हुई। पदयात्रा ग्राम सरहर, कुम्हारीकला पहुंची।

जहां डॉ. साहू ने गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं समाधान करते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि जनसंपर्क पदयात्रा के माध्यम से जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। योजनाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों काे मिले, इसके लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पदयात्रा में र|ादेवी साहू, हरदयाल पटेल, मनमोहन देवांगन, प्रकाश साहू, शत्रुघन चंद्रा, रवि गबेल, रामवतार अग्रवाल, गोपाल जोशी, ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रकाश सिंह क्षत्रिय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

दुरपा में कांग्रेस नेता एवं सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष परमेश्वर धन्नू यादव ने 65 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश किया। विधायक ने सभी को भगवा गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया। वर्तमान में परमेश्वर सेवा सहकारी समिति सरहर के उपाध्यक्ष हैं और उनकी प|ी सुषमा यादव ग्राम पंचायत दुरपा की सरपंच हैं।

खबरें और भी हैं...