पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

65 सालों से नवधा चौक में हो रहा रामायण का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
65 सालों से नवधा चौक में हो रहा रामायण का आयोजन

सक्ती | नगर के नवधा चौक में 65 वर्षों से अखंड नवधा रामायण का आयोजन मध्य नगरी नवधा चौक समिति के द्वारा किया जा रहा है। 18 मई को सुबह 9 बजे शोभायात्रा के साथ कथा प्रारंभ हुई। महावीर कीर्तन मंडली एवं मध्य नगरी समिति नवधा चौक के सदस्य बड़ी संख्या में भगवान राम की शोभायात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवचरण देवांगन एवं विशिष्ट अतिथि सोनसाय देवांगन, टहलु राम देवांगन, सुखरुराम देवांगन थे। मुख्य अतिथि देवचरण देवांगन ने कहा कि भगवान राम का चरित्र ही हमारे लिए मार्गदर्शक के बराबर है, श्रीराम ने परिवार समाज के लिए अपने जीवन चरित्र से ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसे भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लोग अपना रहे हैं। अध्यक्ष रोशन देवांगन, उपाध्यक्ष हेमंत देवांगन, सचिव महेंद्र देवांगन, कोषाध्यक्ष संजय देवांगन, निर्णायक हरीश बॉबी देवांगन, पैकरा गुरुजी, भरत निर्मलकर, कृष्ण कुमार देवांगन, भंडारा व्यवस्थापक संतोष देवांगन, बाबू लाल देवांगन, मन्नू, दीना बरेठ, लेखराम, हीरेंद्र, कोमल, विष्णु देवांगन, अजय, विजय, राम प्रसाद देवांगन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...