- Hindi News
- National
- शौर्य प्रदर्शन के साथ राम मंदिर कुटी से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा
शौर्य प्रदर्शन के साथ राम मंदिर कुटी से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा
भगवान परशुराम की जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज अकलतरा सेवा समिति द्वारा राम मंदिर कुटी से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना पश्चात शोभा यात्रा निकाली गई। स्टेशन रोड, मस्जिद रोड, बजरंग चौक, शास्त्री चौक, आजाद चौक, अंबेडकर चौक, होते हुए वापस राम मंदिर कुटी पहुंची। शोभायात्रा के दौरान विप्रजनों ने फरसा एवं तलवार का प्रदर्शन किया।
शोभा यात्रा के दौरान कर्मा नृत्य मंडली द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। भगवान परशुराम की जय हो के नारों से नगर गूंज उठा। शोभा यात्रा में राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, राधेश्याम शर्मा, वीरेंद्र दुबे, डॉ. अशोकधर दीवान, कृष्ण अवतार शर्मा, कालिका प्रसाद तिवारी, शिव कुमार तिवारी, लखन शर्मा, नंद कुमार गुरूद्वान, राजकुमार शर्मा, संतोष वर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज अकलतरा सेवा समिति संरक्षक प्रशांत शर्मा, रोहित पांडे, राघवेन्द्र व्यास, कैलाश पुरोहित, राकेश शुक्ला, अध्यक्ष संजय दुबे सहित विप्रजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया - शोभा यात्रा में शामिल विप्रजनों का जानकीलाल लिखमानिया धर्मशाला के सामने अग्रवाल सेवा समिति द्वारा शरबत पिलाकर स्वागत किया गया। अग्रवाल समाज अध्यक्ष रामनिवास अग्रवाल, सचिव राजन केडिया, संतोष केडिया, नरेश केडिया, कमल केडिया, महेश भोजासिया, रवि केडिया, सुभाष केडिया, गौरव अग्रवाल, अंकुल लिखमानिया, विपुल केडिया, मुकेश केडिया, अनिमेष केडिया मौजूद थे। शास्त्री चौक मे बसपा नेता डॉ. विनोद शर्मा द्वारा जूस पिलाकर विप्रजनों का स्वागत किया गया। पोस्ट आफिस के पास भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि दिनेश सिंह द्वारा माला पहनाकर एवं शरबत का वितरण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सत्यनारायण खण्डेलिया, प्रदीप सोनी, अजय खण्डेलिया, आशीष खण्डेलिया, विनोद निर्मलकर, गोपेश तुलस्यान, रूपेश जैन, उपस्थित थे। शास्त्री चौक में राजपूत क्षत्रिय समाज अकलतरा क्षेत्र द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सौरभ सिंह, राघवेन्द्र कुमार सिंह, आलोक सिंह, हर्षवर्द्धन सिंह, अंकित सिंह सिसोदिया, प्रशांत सिंह सेंगर समेत राजपूत क्षत्रिय समाज के युवा बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।
समाज
नगर में निकली शोभयात्रा विप्रसमाज के लोग।
ब्राह्मण समाज ने निकाली रैली
भास्कर न्यूज | सक्ती
सर्व ब्राह्मण समाज सक्ती द्वारा अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई। स्थानीय हटरी चौक में स्थापित भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर सुबह पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई। सुबह 9 बजे विप्रजनों ने शोभायात्रा स्वरूप बाइक रैली निकाली।
उत्साह के साथ सर्व ब्राह्मण समाज के नवयुवक एवं पदाधिकारी शामिल हुए। दूसरी ओर हटरी चौक स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा पर सुबह से ही सर्व ब्राह्मण समाज ने आकर पूजा अर्चना की। पूजा पंडित शिवकुमार शर्मा एवं पंडित महेश शर्मा ने कराई। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज सक्ती के अध्यक्ष राजेश शर्मा, केव्ही रमन, दुलेश दुबे, राकेश त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, तरूण दुबे, दीनदयाल शर्मा, नवल मिश्रा, सुभाष शर्मा, पं. शिवकुमार शर्मा, मुन्नी महाराज, मुकेश शमा, राजेश शर्मा, नरेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, रवि शर्मा, सजन शर्मा, जगत शर्मा, सुजीत पारिक सहित सर्व ब्राह्मण समाज के सक्ती परिक्षेत्र के विप्रजन उपस्थित थे ।
सक्ती की शोभायात्रा में समाज के लोग।