पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादियों की वजह से बसें नहीं, भटकते रहें यात्री

शादियों की वजह से बसें नहीं, भटकते रहें यात्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त को लेकर नगर समेत आसपास क्षेत्रों में ढेरों शादियां हुई। इसको लेकर बस स्टैंड में यात्रियों को भारी भीड़ लगी रही। बस नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी हुई। शादी बुकिंग में कुछ बसों के जाने से यात्रियों को समय पर गाड़ी नहीं मिल पाई। यात्री बस स्टैंड में ही घंटों बैठे बस का इंतजार करते रहे। कुछ अपने साधन कर यात्रा करने मजबूर हुए।

दरअसल नगर में अस्थायी रूप से 5 बस स्टैंड है, जहां पर लोग सफर की शुरूआत करते हैं। बस स्टैंड में यात्री सुविधाएं नहीं है। बैठने के लिए शेड या पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से सर्वाधिक परेशानी होती है।

बुधवार को भीड़ अधिक होने और यात्री धूप से बचने इधर-उधर भटकते रहे। कई बसें शादी बुकिंग में चली गई थी जिससे दूसरी बसों में इतनी भीड़ रही कि पांव रखने जगह नहीं मिल रही थी। मजबूरी में लोगों को सफर करना पड़ा। अग्रसेन चौक से हटरी होते हुए हास्पिटल रोड, गौरव पथ से बुधवारी बाजार रोड, अग्रसेन चौक से स्टेशन रोड, मालखरौदा बस स्टैंड में कई बार विवाद की स्थिति भी बनी।

खबरें और भी हैं...