वन अधिकार दिलाने बरपालीकला में दिया धरना
वनभूमि में काबिज गरीबों, भूमिहीन और आदिवासियों को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत जमीन के पट्टे दिलाने अन्य मांगों पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इकाई सक्ती ने दो दिवसीय पदयात्रा के आठवें दिन बाद ब्लॉक के बरपाली कला में धरना दिया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा सक्ती के कामरेड अनिल शर्मा ने बताया कि सक्ती विकासखंड के ग्राम घोघरा से पदयात्रा की शुरूआत हुई थी। जहां ग्रामीणों को पदयात्रा के उद्देश्य बताते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए थे। दो दिवसीय वन क्षेत्रों में पदयात्रा के दौरान वन क्षेत्र के भूमिहीन, गरीब एवं आदिवासियों के जमीन पट्टे को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई। पदाधिकारी एवं सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सक्ती विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरपाली कला में धरना प्रदर्शन का शासन प्रशासन से मांग की गई है।
साथ ही राज्यपाल, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नाम सक्ती एसडीएम को वही को ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में दशरथ बरेठ, गोपाल यादव, छेदीलाल चौहान, केडी महंत, दयाराम राठौर, केराराम मन्नेवार, ऋषभ मन्नेवार, हेमलाल भुईया, बुधराम केंवट, सुमन बाई कंवर, परसमति कंवर, इतवारा बाई कंवर, दीपमाला चौहान, दरस बाई चौहान समेत पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।
ग्रामीणों ने पार्टी पदाधिकारियों को बताई अपनी समस्याएं
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते पार्टी पदाधिकारी।
बरपाली कला में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पार्टी पदाधिकारियों को अपनी समस्या बताई। सबरिया डेरा घोघरा में 0 से 5 वर्ष तक 42 बच्चे होने के बाद भी आंगनबाड़ी नहीं होने, तेली बंधानी नाले पर पुल निर्माण की मांग, गहरिन, मुड़ा, जोबा, छिंदमुड़ा, जामचुआ, कलमी भाठा, सलिहाभाठा, बासीन पाठ, घुइचुआ, नवाडीह, गुंजी, बरपाली कला किसानों के लगभग 3 हजार एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई के लिए नहर से पानी देने की सुविधा नहीं होने की जानकारी दी गई। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों के राशन कार्ड में सदस्यों का नाम जोड़ने से बजाए नाम काटे जा रहे हैं।