सक्ती | भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक राज्य युवा आयोग के सदस्य व युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज उइके की मुख्य आतिथ्य में हुई। उइके ने विकास यात्रा का युवा मोर्चा द्वारा 1000 से अधिक बाइक रैली के साथ स्वागत करने कहा। प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बाइक के साथ रैली में शामिल होकर मुख्यमंत्री के विकास यात्रा के स्वागत के लिए नगर मंडल के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। वन बूथ 20 यूथ की जानकारी लेते हुए युवा मोर्चा के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कन्हैया गोयल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीढ़ की हड्डी बताते हुए आने वाले चुनाव में पूरे जोश के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक बूथ में और अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की बात कही। बैठक को मुख्य रूप से भाजयुमो के जिला मंत्री दीपक ठाकुर व स्वच्छ भारत प्रकल्प के संयोजक करण भाटिया ने भी संबोधित किया। युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बड़ी संख्या में विकास यात्रा में युवाओं की भागीदारी के लिए आश्वस्त किया। बैठक में ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष पहलवानदास महंत, लव सोनी, मानस अग्रवाल ,राजा सोनी, राजेश अग्रवाल , महेश शर्मा, राम नरेश यादव , चिराग अग्रवाल, हेमलता राठौर ,अतुल मिश्रा, धरम बरेठ,वेद कुमार, रोहित पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।