पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • आमापाली और केरी बांधा में 3 करोड़ 40 लाख के विभिन्न कार्यों के लिए किया गया भूमिपूजन

आमापाली और केरी बांधा में 3 करोड़ 40 लाख के विभिन्न कार्यों के लिए किया गया भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक डॉ. खिलावन साहू ने ग्राम केरीबंधा और आमापाली में 3 करोड़ 40 रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

ग्राम केरीबंधा में 1.63 करोड़ की लागत से 50 सीटर अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास भवन और 5 लाख 20 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। इसी तरह ग्राम पंचायत आमापाली में भी 1.63 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 50 सीटर अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास भवन निर्माण तथा 5 लाख 20 हजार रुपए के सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। विधायक डॉ. साहू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक गांव एवं शहर में चौतरफा विकास किया जा रहा है। गांवों में मूलभुत सुविधाओं की अब कमी नहीं रह गई है। प्रदेश सरकार द्वारा सक्ती विधान सभा में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी है। भूमिपूजन कार्यक्रमों में जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर, भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष कन्हैया गोयल, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, प्रेम पटेल, संतोष राठौर, लखन राठौर, जनपद सदस्य श्रीमती सावित्री नेताम, केरीबंधा सरपंच श्रीमती सुमित्रा नेताम, सत्येन्द्रनाथ सोनी, रामनरेश यादव, बंशी देवांगन, तुलसी साहू, सुरेश कृपलानी, फोटोबाई, आमापाली सरपंच श्रीमती प्रेमप्यारी पटेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आयोजन

आमपाली में बनेगा 50 सीट वाला अजा-अजजा बाल छात्रावास भवन

विकास कार्य का शिलान्यास करते विधायक डा. खिलावन साहू।

खबरें और भी हैं...