पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • श्रेष्ठ प्रवचनकर्ता, श्रेष्ठ तबला वादक एवं विशेष श्रोता का भी होगा सम्मान

श्रेष्ठ प्रवचनकर्ता, श्रेष्ठ तबला वादक एवं विशेष श्रोता का भी होगा सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रेष्ठ प्रवचनकर्ता, श्रेष्ठ तबला वादक एवं विशेष श्रोता का भी होगा सम्मान

सक्ती | ग्राम पंचायत मसनिया कल में अखण्ड नवधा रामायण का नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। श्री अग्रवाल ने कहा आधुनिकता की दौड़ में व्यक्ति लगातार विकास की राह पर चल रहा है लेकिन धर्म के मामले में हम लोग आज भी पिछड़े हुए है। उन्होंने कहा नवधा रामायण के अलावा अन्य धार्मिक कार्यों का भी आयोजन किया जाना चाहिए। भगवान श्रीरामचन्द्र जी के आदर्शों में से किसी एक आदर्श को भी मान लें तो बेहतर होगा। इससे पहले निकाली गई कलश यात्रा में गांव की महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथि गिरधर जायसवाल, पिन्टू ठाकुर, विकास नायक, राकेश राठौर थे । श्रेष्ठ प्रवचनकर्ता, श्रेष्ठ तबला वादक एवं विशेष श्रोता का भी सम्मान किया जाएगा। पीआर कंवर, सुनील शुक्ला, सहित सरपंच सहित अन्य लोगों का सहयोग है।

खबरें और भी हैं...