मिशन क्लीन सिटी के तहत ग्राम पंचायत पोरथा में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और कचरे से जैविक खाद बनाने का काम स्व सहायता समूह की महिलाएं (स्वच्छता दूत) कर रही है। सालभर तक स्वच्छता अभियान को सफलता चलाने पर ग्राम सरपंच श्याम राठौर ने स्वच्छता दूतों का साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। सरपंच श्याम राठौर ने कहा कि पोरथा स्वच्छता मिशन को लेकर शुरू से जागरूक रहा है । इस दिशा में ग्राम पंचायत में पिछले वर्ष गठित किए गए स्व सहायता समूह की स्वच्छता दूतों ने बेहतर रूप से काम किया जिससे ग्राम पंचायत पोरथा की पहचान स्वच्छ गांव के रूप में हो रही है। स्वच्छता दूत के कार्यकाल का एक साल पूरा स्वच्छता दूतों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने आज शिविर भी लगाया गया ताकि वे स्वस्थ रहे।
यह थे उपस्थित: डाॅक्टर गबेल, मालती सोनी, सीता साहू, रजनी यादव, पीला बाई, बबली यादव, दिलमती, संतोषी सोनी, संतोषी केंवट, जानकी सोनी, मालती यादव, बबीता चौहान, मंजू चौहान, राम बाई चौहान, भगवती भट्ट, आशा भट्ट, पूजा भट्ट, मंजू लता, बसंती चौहान, गीता जायसवाल, देवंतीन जायसवाल, संतोषी यादव, धनकुंवर यादव, सहोदरा यादव, अमरीका साहू, फुलबाई साहू, पुजा यादव समेत महिलाएं उपस्थित थीं।
सम्मानित होने वाली स्वच्छता दूत।
समूह द्वारा तैयार खाद को खरीद कर
कलेक्टर ने किया था प्रोत्साहित भी
ग्राम पंचायत पोरथा में स्वच्छता दूत की महिलाओं द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर गांव को स्वच्छ बनाने की मुहिम की शुरुआत की थी। घरों से निकलने वाले कचरे को जमा कर उससे खाद भी बनाया जा रहा है। एक कार्यक्रम में पोरथा पहुंचे जिले के नवपदस्थ कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने स्वच्छता दूत के कार्यों की सराहना की थी और खाद का पैकेट भी खरीदते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया था।