सीसी रोड का भूमिपूजन करते विधायक।
भास्कर न्यूज | सक्ती
सक्ती विधायक डा. खिलावन साहू ने ग्राम पंचायत सेंदरी में ढ़ाई लाख रूपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड बनाने के लिए भूमिपूजन किया है। इस अवसर पर सरपंच रजनी राठौर, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश साहू, महामंत्री संतोष राठौर, गेंदराम मनहरे, दीपक ठाकुर, उपसरपंच लव कुमार, महेन्द्रनाथ, मनहरण राठौर, हेमकुमार राठौर, अवधराम, श्यामलाल पंच, जया राठौर, जयप्रकाश, हीरासाय, गांधीदास, नंदलाल, रामदयाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।