पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • विकास की खोज पर निकलने वाले लोगों को खोजने ही निकालनी पड़ेगी कांग्रेस खोजाे यात्रा : पाटले

विकास की खोज पर निकलने वाले लोगों को खोजने ही निकालनी पड़ेगी कांग्रेस खोजाे यात्रा : पाटले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय सदभावना भवन में 31 मई को विकास यात्रा के आगमन को लेकर तैयारी संबंधी मैराथन बैठक हुई। बैठक में सांसद श्रीमती देवी पाटले ने कांग्रेस के विकास की खोज मुद्दे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस खोजो यात्रा निकालनी पड़ेगी।

विकास यात्रा के संभागीय प्रभारी पूर्व विस उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि 2003 से लेकर अब तक प्रदेश में काफी तेज गति से विकास हुआ है। विधायकों को चाहिये कि वे अपने 5 साल के विकास कार्यों का रिपोर्ट लेकर जनता के बीच जाकर और बताएं कि किस गांव में क्या विकास कार्य हुए । भाजपा सरकार विकास यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाती है, अन्य पार्टियां यह साहस नहीं कर पाती । बैठक को संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े और सक्ती विधायक डॉ. खिलावन साहू ने भी संबोधित किया। बैठक में पामगढ़ विधानसभा के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...