रैली निकालते फेडरेशन के पदाधिकारी व कर्मचारी अधिकारी
यह है फेडरेशन की मांगें
2013 के चुनावी घोषणा पत्र संकल्प पत्र के अनुसार समस्त कर्मचारी अधिकारी को पूर्ण सेवाकाल में चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान का लाभ दिया जाए। प्राथमिकता के आधार पर राज्य के लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करना। शिक्षक संवर्ग स्वास्थ्य संवर्ग सहित तकनीकी एवं कार्यपालिक कर्मचारियों संवर्ग सहित राज्य के समस्त संवर्ग की वेतन विसंगतियां अभी तत्काल दूर कर सातवें वेतनमान का एरियर्स दिया जाए।