रतनगढ़ | जिला टैंट समिति का शपथ ग्रहण समारोह सालासर में बाबा अतिथि भवन के सभागार में शनिवार को हुआ। समिति के जिला संरक्षक शिवभगवान कम्मा, सुजानगढ़ सभापति सिकंदर अली खिलजी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भंवरिया कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन पचलंगिया, महासचिव लालचंद गुर्जर, कोषाध्यक्ष निर्मल शर्मा, उपाध्यक्ष निर्मल सैनी, संगठन महासचिव मनोज पारीक, सहसचिव श्याम राजपुरोहित सहित 31 कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। जिला महासचिव गुर्जर ने बताया कि अगस्त में जिला टैंट समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन संरक्षक कम्मा के आर्थिक सौजन्य से होगा, जिसमें 101 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर सीताराम रांकावत, विनोद सांखला, संदीप गोयल, दिनेश गौड़, सांवरमल जाट, ओमपालसिंह, मनोज शर्मा, पवन महावर, विनोद पेंटर, राजेंद्र शर्म मौजूद थे।