पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सलेमपुर में ई मित्र सेवा केंद्र से सामान पार

सलेमपुर में ई-मित्र सेवा केंद्र से सामान पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुड़गांव. चोरी के बाद ई-मित्र सेवा केंद्र की दुकान में बिखरा सामान।

कुड़गांव| शुक्रवार रात सलेमपुर कस्बे के बस स्टैंड स्थित ई-मित्र सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोर सामान चुरा ले गए। इसका मामला कुड़गांव थाने में ई-मित्र संचालक रामनिवास योगी ने दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार ई-मित्र संचालक रामनिवास योगी ने प्राथमिकी में बताया कि शुक्रवार करीब 8 बजे वह दुकान को बंद करके घर चला गया। शनिवार सुबह 6 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के किवाड़ खुले हुए एवं ताला नीचे टूटा पड़ा हुआ मिला। दुकान के भीतर देखा तो सामान बिखरा हुआ और कंप्यूटर डिवाइस प्रिंटर सहित अन्य उपकरण गायब मिले। गल्ले से करीब ढाई सौ रुपए की नकदी भी गायब थी। एएसआई विजेंद्र सिंह ने मौका मुआयना किया।

खबरें और भी हैं...