गांव बालोती में आम बस्ती की ओर से आयोजित छह दिवसीय हेला ख्याल व सुड्डा दंगल का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार शुरू हुआ। दो दिवसीय हेला ख्याल दंगल का शुक्रवार शाम को समापन हुआ। इसमें कई पार्टियों ने धार्मिक रचनाओं की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव विभोर किया।
हेला ख्याल दंगल समापन के पर पूर्व सरपंच राम सिंह बालोती ने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों के पास फुर्सत के पल होते हैं। मनोरंजन के उद्देश्य से इस प्रकार के धारे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे आपसी प्यार व भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर बाढ़ सलेमपुर,जटवारी,छावा व मोहनपुर पार्टी मेडिया कलाकारों ने धार्मिक रचनाओं पर आधारित महाभारत, समुद्र मंथन, शिव पार्वती व रावण वध जैसी धार्मिक रचनाओं की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। दंगल आयोजक कमेटी के सदस्य राम सिंह बालोती व आम बस्ती के पंच - पटेलों ने हेला ख्याल पार्टी कलाकारों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। कमेटी ने बताया कि दो दिवसीय पद दंगल का शुभारंभ होगा। जिसमें रविवार को पद दंगल समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि लालसोट विधायक व भाजपा राज्य सभा सदस्य डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा,सांसद डॉ मनोज राजोरिया व जलदाय विभाग मंत्री शिरकत करेंगे।
तिघरिया में सुड्डा दंगल
हिण्डौन ग्रामीण/देवलेन|गांव तिघरिया में शुक्रवार को ग्रामीणों की और से सुड्डा दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आई गायन पार्टियों के कलाकारों ने धार्मिक और पौराणिक रचनाओं को सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
पूर्व चेयरमैन भगवान सहाय शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम व भाईचारा बना रहता है। समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। कांग्रेसी नेता लक्खीराम बैरवा विशेष रूप से मौजूद रहे। जिनका ग्रामीणों ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। सुड्डा दंगल में तिघरिया के अलावा आसपास के गांवों के काफी लोग मौजूद हुए।
कुडगांव. हेला ख्याल दंगल में प्रस्तुति देते कलाकार।