दंपती के बीच हो रहा था झगड़ा, युवकों ने पति के सिर पर मारी कुल्हाड़ी
समालखा| पति-प|ी के बीच किसी बात को लेकर हो रहे झगड़े में कुछ युवकों ने पति के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालात में युवक को शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। नारायणा रोड पर पूनम ईंट भट्ठे पर काम करने वाले अनिल ने बताया कि रविवार रात उसका अपनी प|ी के साथ झगड़ा हो गया था। भट्ठे पर काम करने वाले चार-पांच युवक आए और उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।