डॉ. भीमराव आम्बेडकर की शिक्षाओं को अपनाएं
समालखा| गुरु रविदास समाज कल्याण सभा जीटी रोड के परिसर में बाबा साहेब अाम्बेडकर की जयंती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गुरु रविदास पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम पेश किया। बच्चों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत की। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके आदर्शों व शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजू दहिया, सुशील कुमार, सतबीर चालिया, राजेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।