छात्रों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
समालखा| गढ़ी छाज्जू रोड पर स्थित हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को बैसाखी पर्व मनाया गया। जूनियर से लेकर सीनियर विंग के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सुभाष वर्मा व प्रिंसिपल पुष्प ठाकुर द्वारा किया गया। प्रबंधक सुभाष वर्मा ने कहा कि किसान सर्दियों की फसल काट लेने के बाद नए वर्ष की खुशियां मनाते हैं। यह रबी की फसल पकने की खुशी का प्रतीक है।