हैंडबाॅल मुकाबले में विजेता बनी बीएमवीएम की टीम
जौरासी रोड स्थित बीएमवीएम काॅन्वेंट स्कूल में इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 6 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला आदर्श सीसे स्कूल देहरा व बीएमवीएम स्कूल की टीम के बीच हुआ। 15-15 मिनट की खेल अवधि में बीएमवीएम की टीम ने आदर्श स्कूल की टीम को 22-9 से पराजित किया।