वर्षगांठ पर बताया राष्ट्रीय कृषि बाजार का फायदा
समालखा|अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी में राष्ट्रीय कृषि बाजार की द्वितीय वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर आढ़तियों, किसानों को जागरूक किया साथ ही राष्ट्रीय कृषि बाजार में फसल बेचने के लाभ बताए। सचिव चंद्रप्रकाश ने बताया कि किसानों को ऑनलाइन उत्पाद बेचने पर ज्यादा खरीददार मिलने के साथ अच्छे मूल्य मिल सकते हैं। इस अवसर पर प्रधान तिलकराज, राजेंद्र, सुनील, सुरेंद्र, प्रवीन, राजेश, गोपाल, नरेंद्र, जसमेर, महावीर आदि मौजूद रहे।