खाने के लिए ढाबे पर रुके, बाइक से सवा 2 लाख रुपए चोरी
खाना खाने के लिए एक ढाबे पर गए सेल्समैन की बाइक की डिग्गी से करीब सवा दो लाख रुपए अज्ञात युवक चंपत हो गए। सुरेंद्र कुमार निवासी रुढ़की, रोहतक ने बताया कि वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में जॉब करता है।
शुक्रवार को अपने दोस्त भूपेंद्र निवासी किनाना, जींद के साथ खाना खाने के लिए समालखा में रुका था। इस दौरान उसके बाइक की चाभी दुकान मालिक ने कुछ सामान मंगवाने के लिए चाभी मांगी और अपने नौकर को सामान लेने के लिए भेज दिया। खाना खाकर जब उसने बाइक की डिग्गी चेक की तो उसमें रिकवरी के करीब दो लाख 16 हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने नौकर कौशल पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है।