गोल्ड जीत लौटे अनीश, आज से देंगे पेपर
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीत लौटे करनाल के अनीश भनवाला का रविवार को समालखा के पावटी में अपने मामा के यहां स्वागत किया गया। आस्ट्रेलिया में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर रेपिड फायर में अनीश भनवाला ने 15 वर्ष की आयु में गोल्ड मेडल जीता है।
अनीश रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से करनाल के लिए अपने परिवार के साथ निकले थे। मामा जोगेंद्र ने बताया कि अनीश 10वीं में पढ़ता है। कॉम्नवेल्थ गेम्स के समय उसकी परीक्षा थी। जिसे बाद में करवाने के लिए उन्होंने अपील की थी। अब केंद्रीय बोर्ड अनीश की परीक्षा 16 से 18 अप्रैल को लेगा। 16 को हिंदी, 17 को एसएस, 18 मैथ का पेपर होना है। इस मौके पर जगपाल भनवाला, पूनम, अजीत, करण सिंह, नारायण सिंह, हरि सिंह शास्त्री आदि मौजूद रहे।
समालखा. कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाले अनीश का स्वागत करते परिजन।