रघुनाथ मंदिर के पास फेंके मरे मुर्गे
समालखा| शरारती तत्वों ने मॉडल टाउन स्थित रघुनाथ मंदिर के आसपास और शिव मंदिर चौक के चबूतरे के नीचे मरे हुए मुर्गे फेंक दिए। पंजाबी सभा के प्रधान पार्षद श्याम सुंदर बरेजा ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही नपा सफाई कर्मियों की सहायता वहां सफाई कराई। पार्षद ने बताया कि रविवार दिन निकलते ही घूमने तथा मंदिर में पूजा करने पहुंचने वाले लोगों को रास्ते में कई जगह मरे हुए मुर्गे और पंख दिखे। वहीं, चौकी पुलिस इंचार्ज वेदपाल ने बताया कि मंदिर के पास मरे मुर्गे मिलने की लिखित नहीं मिली है।