सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल
समालखा | सर्विस लेन की हालात जर्जर होने पर दुपहिया वाहन के चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारी रोजाना इस सड़क से गुजरते हैं। लेकिन, समस्या को देखकर अनजान बने हैं। रविवार को सड़क हादसे में राकेश समालखा व विजय राकसेड़ा जख्मी हो गए। दोनों समालखा एक दुकान पर काम करते हैं। दोनों बाइक से मच्छरौली जा रहे थे।