वाहन की टक्कर से युवक की मौत
समालखा | झट्टीपुर के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। यूपी के हरदोई निवासी शिवकांत काम की तलाश में जीटी रोड किनारे एक फैक्ट्री में गया था। वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी।