- Hindi News
- National
- पाइट क्वेस्ट के विजेता पुरस्कृत, नरवाना के रोहित को मिली छात्रवृत्ति व एक्टिवा
पाइट क्वेस्ट के विजेता पुरस्कृत, नरवाना के रोहित को मिली छात्रवृत्ति व एक्टिवा
पाइट काॅलेज में दो दिवसीय पाइट क्वेस्ट-2018 के प्रथम चरण में हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली एनसीआर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 7000 से अधिक विद्यार्थियों का दूसरे और अंतिम राउंड के लिए चयन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयकर विभाग करनाल की प्रिंसिपल कमिश्नर आईआरएस रेखा शुक्ला, डीसी सुमेधा कटारिया ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर रही दिल्ली और नरवाना के स्कूलों की बिरला टीम के संयम और रोहित को एक्टिवा और 1 लाख 5 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी गयी। दूसरे स्थान पर रहे गन्नौर और दिल्ली के स्कूलों की महेंद्रा टीम के वाणी और शाश्वत को लैपटाॅप और 62 हजार 500 रुपए की छात्रवृत्ति दी गयी। तीसरे स्थान पर रही सोनीपत और सफीदों की बजाज टीम रही। इस मौके पर हरिओम तायल, सुरेश तायल, डाॅ. केके पालीवाल, डाॅ. बीबी शर्मा, एसके खन्ना, कॅरियर काउंसलर सूर्या, ओपी रंगालिया, सौरभ, दिनेश वर्मा, सुनीता, उर्मिला, नीलम, मनीषा लक्की सचदेवा, महेश, सुनीता, सरिता, जयभगवान आदि मौजूद रहे।
समालखा. पाइट क्वेस्ट-2018 के विजेता छात्रों के साथ शिक्षक।