घर से काम पर निकली महिला लापता
समालखा| घर से काम के लिए निकली महिला का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा। आरती निवासी बिहौली ने बताया कि उसकी बहन पंचवटी काॅलोनी स्थित एक दुकान पर काम करती है। 17 अप्रैल को वह घर से काम पर गई थी, लेकिन उसके बाद नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी का दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।