पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोड़वाल माजरी के पास डाउन लाइन पर इलेक्ट्रिक वायर टूटा, 3 घंटे ट्रैक बाधित

भोड़वाल माजरी के पास डाउन लाइन पर इलेक्ट्रिक वायर टूटा, 3 घंटे ट्रैक बाधित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा| समालखा और भोड़वाल माजरी के बीच दिल्ली की तरफ इलेक्ट्रिक वायर टूट जाने से करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हो गईं। करीब 3 घंटे बाद तार को जोड़कर ट्रेनों का आवागमन शुरू किया जा सका। समालखा से भोड़वाल माजरी के बीच डाउन लाइन पर शाम साढ़े पांच बजे इलेक्ट्रिक वायर टूट गई। इससे कुछ ट्रेनों को रोकना पड़ा तो कुछ को उप लाइन से क्रॉस करवाया गया। कर्मियों ने करीब 8 बजे टूटे तार को ठीक किया। जीआरपी चौकी प्रभारी जोगिंद्र कुंडू ने बताया कि मालवा, पैसेंजर, दादर आदि ट्रेनें प्रभावित हुईं।

खबरें और भी हैं...