पावटी के माता मंदिर में शनि पाठ के बाद लगाया भंडारा
समालखा| पावटी गांव के माता मंदिर में ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई गई। मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले शनि पाठ कर हवन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने आहुति देकर सुख शांति की कामना की। पंडित पीआर जोशी ने बताया कि 205 साल बाद ये योग आया है। जब शनिवार को शनि जयंती मनाई जाती है, लेकिन अबकी बार मंगलवार को शनि जयंती आई है। मंगल व शनि आपस में मित्र है। इस अवसर पर धमेंद्र, रणधीर, सतबीर, पंडित जयभगवान, महेंद्र, साहिल, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।