मेरी बेटी सुपरस्टार के लिए छात्राओं ने दिए ऑडिशन
समालखा| भापरा स्थित होली हार्ट इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल में टैलेंट हंट कार्यक्रम मेरी बेटी सुपरस्टार का आयोजन किया गया। जिसमें आर्ट एंड क्राफ्ट, गायन, नृत्य में भाग लेने के लिए बच्चों के ऑडिशन राधे पांचाल ने लिए। इस दौरान प्रबंधक सीमा खोखर उपस्थित थी। आर्ट एंड क्राफ्ट में 16 छात्राओं, गायन में सात तथा डांस में तीस छात्राएं ऑडिशन में पास हुई। जबकि पांच छात्राओं का मॉडलिंग में चयन हुआ।